December 31, 2010

नव वर्ष

नव वर्ष के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें। इस अवसर पर चंद पंक्तियाँ आप सभी के लिए :-
नव वर्ष आया है,
नया प्रभात लाया है। 
इक नई उमंगों के संग,
नई तरंगों के संग। 
इक नए वादों के संग,
नए इरादों के संग। 
नव वर्ष आया है,
नया प्रभात लाया है
इक नई आभा लिये,
नई आशा लिये
इक नया जोश लिये,
नया तेज लिये
नव वर्ष आया है,
नया प्रभात लाया है
                         - सत्यप्रकाश पाण्डेय
Related Posts with Thumbnails